{"_id":"69d2d192ca219bc06806974d","slug":"fir-registered-against-pickup-driver-and-other-unidentified-persons-in-animal-recovery-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148617-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पशु बरामदगी मामले में पिकअप चालक व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पशु बरामदगी मामले में पिकअप चालक व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास शनिवार को भोर में पशु बरामदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। बघौली चौकी प्रभारी प्रभांशु कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पिकअप चालक अज्ञात व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में चौकी प्रभारी प्रभांशु कुमार राय ने बताया कि चार अप्रैल को तड़के लगभग 4:40 बजे वह क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाजार में थे। उसी दौरान पीआरवी ने बालूशासन पुल के पास जानवरों से लदी पिकअप के सड़क किनारे पलटने की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ बघौली बाजार से तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां पिकअप में पांच पशु बंधे थे।
पीआरवी व पुलिस कर्मियों की मदद से जानवरों को निकला गया। कुछ जानवर गाड़ी से निकलकर भाग गए। गाड़ी की तलाशी के बाद कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। एक मोबाइल गाड़ी के केबिन में मिला। ऑनलाइन जांच करने पर गाड़ी मालिक का नाम सुहेब हुसैन निवासी धर्मचक थाना उचका गांव जनपद गोपालगंज अंकित पाया गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय पशु चिकित्सक आकर जानवरों की जांच की। जांच करने पर एक जानवर की मृत्यु हो गई थी। शेष जानवरों को शिवापार गोशाला ले जाया गया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।