{"_id":"6a2d97ff42744ac7170dd5ff","slug":"fir-registered-against-four-individuals-in-connection-with-opposition-faced-by-a-team-sent-to-remove-illegal-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152154-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम के विरोध मामले में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अवैध कब्जा हटाने गई टीम के विरोध मामले में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा क्षेत्र के मलौली में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई टीम के विरोध मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) धीरज सिंह की तहरीर पर की गई।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। मलौली में सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने में नगर पंचायत को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। अवैध कब्जाधारक विरोध करते हुए हंगामे पर उतर आए।
हालांकि पुलिस बल पहुंचने के बाद अवैध कब्जाधारकों को पीछे हटना पड़ा। ईओ धीरज सिंह ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध जानमाल की धमकी देने, सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने संबंधी तहरीर पुलिस को सौंपी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।