{"_id":"6a664a6a5b12cd370602e489","slug":"fir-registered-against-car-driver-in-connection-with-accident-in-which-a-young-man-was-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154458-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवक के घायल होने के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवक के घायल होने के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पकरडीहा गांव निवासी रामभवन यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र नितेश यादव 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे दोपहिया वाहन से दुधारा पोस्ट ऑफिस जा रहा था।
शिवापार के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नितेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए खलीलाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद