फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against car driver in case involving death of woman and unborn child.

Sant Kabir Nagar News: महिला व गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against car driver in case involving death of woman and unborn child.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में नौ माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के करीब 11 दिन बाद पीड़ित पति की तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिगना गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उनकी पत्नी कंचन देवी (34) नौ माह की गर्भवती थी। एक जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह जांच कराने के लिए खलीलाबाद जाने हेतु जिगना चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बस्ती की ओर से आ रही कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने अगले दिन पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में उनका पुत्र भी घायल हुआ, जिसकी पसली टूट गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में प्रयुक्त कार कांटे पुलिस चौकी पर कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed