फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against four in married woman's death case

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four in married woman's death case
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मुड़ाडीहा गांव में एक विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर के थाना चिलुआताल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर माफी टोला खरबुजहवा निवासी बृजलाल साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री छाया की शादी 10 वर्ष पूर्व मुड़ाडीहा निवासी आत्मा पुत्र लालमन के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 6 वर्ष और 6 माह बताई जा रही है। पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति आत्मा, परमात्मा, लालमन एवं परमात्मा की पत्नी द्वारा उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गाली जाती थी। बताया गया कि दिनांक 26 मार्च 2026 को उक्त आरोपियों ने छाया के साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना देर रात करीब एक बजे मायके वालों को मिली। मौके पर पहुंचकर उन लोगों ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इस मामले में धनघटा पुलिस ने मायके वालों की तहरीर मिलने पर आरोपी आत्मा, परमात्मा, लालमन तथा परमात्मा की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed