{"_id":"6a0b5f2442b23932790711f8","slug":"fir-lodged-against-five-for-kidnapping-a-teenager-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150721-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 14 मई की रात करीब 10:45 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी को इनैतापुर निवासी विवेक उर्फ बाबू मोटरसाइकिल से बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इस घटना में विवेक की मां मैना, पिता पुरुषोत्तम, शिवराज तथा बहन मीनाक्षी ने भी सहयोग किया।
जानकारी मिलने पर वह परिजनों और पुलिसकर्मियों के साथ विवेक के घर पहुंचा और बेटी को वापस बुलाने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारने-पीटने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।