{"_id":"5b3280964f1c1b214d8b89d6","slug":"final-prepare-programe-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
pm Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मगहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार अपराहन साढ़े तीन बजे तैयारियों का जायजा लेने के लिए मगहर आएंगे। तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। पीएम यहां कबीर अकादमी का शिलान्यास करने के साथ ही रैली को संबोधित करेंगे।
कमिश्नर दिनेश सिंह और डीआईजी राकेश शंकर मंगलवार शाम मगहर पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को जहां कमी दिखी वहां सुधार का निर्देश दिया। साज- सज्जा के साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वैसे मगहर में सुरक्षा का दायित्व एसपीजी ने संभाल रखा है। यहां आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इन सबके बीच, पीएम के जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच एसपीजी की निगरानी में तैयार हो रहा है। जनसभा स्थल पर करीब एक लाख लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। मंच के दाएं सबसे आगे मीडिया दीर्घा बनाया गया है। 5000 विशिष्ट अतिथियों और 2000 अतिविशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
बाईं ओर महिला पदाधिकारियों के बैठने का इंतजाम है। उसके पीछे सात जिलों से आने वाले विभिन्न योजनाओं के 25000 लार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शिलान्यास स्थल पर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कबीर गुफा की ओर जाने वाली सड़क का काम भी अंतिम चरण में है। पीएम इसी सड़क से होकर गुफा तक जाएंगे। अस्थाई हॉस्पीटल में उपचार, उपकरण व दवाइयों की व्यवस्था कर ली गई है।