फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   File cases against six

छह के खिलाफ केस दर्ज 

Wed, 23 Nov 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 23 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
File cases against six
नगर  में स्थित एक स्कूल की दीवार मंगलवार को गिरा देने और जान माल की धमकी देने के आरोप में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


 मोहल्ला पुरानी तहसील निवासी मीरा गुप्ता पत्नी ज्ञान प्रकाश शाह के अनुसार वह ग्लोरियस पेटल्स स्कूल की प्रबंध निदेशिका हैं। उनके पति और पट्टीदारों के बीच आपसी बंटवारा हो चुका है। स्कूल के छात्रों की सुरक्षा के लिए गेट लगा है। आरोप है कि पट्टीदार रवीशचंद उर्फ पहाड़ी गुप्ता आदि उसके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। 22 नवंबर को स्कूल पर निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान विपक्षियों ने स्कूल की दीवार गिरा दी।
विज्ञापन


विरोध पर गाली गलौज और जानमाल की धमकी भी दी। स्कूल एमडी ने अपने विपक्षी रवीशचंद्र उर्फ पहाड़ी, घनश्याम, राधेश्याम, शैलेंद्र तथा श्रीराम उर्फ निक्कु और लक्ष्मी देवी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि स्कूल प्रबंध निदेशिका मीरा गुप्ता की तहरीर के आधार पर रवीशचंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर दीवार गिराने, गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद सामने आ रहा है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed