{"_id":"66a7dc42fb2620171b08a3f5","slug":"fighting-over-the-dispute-of-cutting-the-ridge-of-the-field-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118441-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत का मेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत का मेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के गांव जमोहरा टोला उसुकपुरवा में खेत का मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की छानबीन में जुट गई।
पुलिस के अनुसार पीड़िता गुलाबी देवी ने बताया कि विपक्षी ध्रुवचंद, सिकंदर, महेंद्र व कृष्णनाथ मनबढ़ व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। उक्त लोग उसके धान के खेत का मेड़ काट दिए थे। 26 जुलाई को वह खेत में घास काटने गई हुई थी। तभी पति राजेंद्र निषाद मेंहदावल से काम करके और मजदूरी का 5,000 रुपये लेकर वापस घर आ रहे थे। खेत के पास आकर उन्होंने घास मांगकर साइकिल से घर लाने को कहा। वह दूसरे रास्ते से पैदल ही घर जाने लगी। लालपुर चौराहा पुल के पास पहुंचते ही पति को विपक्षी घेरकर जान से मारने की नीयत से मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। इसके बाद पति के बेहोश होने पर उन्हें नाले में फेंक दिया। सूचना के बाद यूपी 112 पुलिस और एबुलेंस वहां पर आई और पति को लेकर मेंहदावल सीएचसी पहुंची। जहां पर गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।