{"_id":"65e369eefe55cbcc7f063106","slug":"fighting-over-family-dispute-case-registered-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110681-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, चार पर केस दर्ज
Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र स्थित कुडवा गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि 29 फरवरी की रात 11 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर उनके भाई विश्वनाथ व भाई के बेटे सुग्गन, देवल उर्फ मुकेश और भाई की पत्नी राजमती गाली देते हुए घर में घुस गए। विरोध करने पर सरिया, लाठी-डंडा से मारा-पीटा। घटना देखकर बचाव में आई भतीजी का मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया।