फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting on asking the reason for stopping the construction, case registered

Sant Kabir Nagar News: निर्माण बंद कराने की वजह पूछने पर मारपीट, केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fighting on asking the reason for stopping the construction, case registered
बखिरा क्षेत्र के सई बुजुर्ग गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सई बुजुर्ग गांव में एक पक्ष द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को दूसरे पक्ष ने बंद करा दिया। निर्माण कार्य बंद कराने की वजह पूछने पर विरोधियों ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पिता व दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


सिराजुद्दीन निवासी सई बुजुर्ग ने बताया कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था। उसके चाचा मोहम्मद जहीर ने जबरन कार्य बंद करवा दिया। 23 जून को शाम पांच बजे चाचा मोहम्मद जहीर से काम बंद कराने की वजह पूछने पर उसे गाली देने लगे। शोर सुनकर चाचा के दोनों बेटों फकरे आलम व शाह आलम ने आकर उसे गाली देते हुए जमीन पर पटक दिए व मारपीट कर घायल कर दिए। बीच बचाव में आए उसके पिता मोहम्मद अयूब को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed