फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fighting in land despute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, आठ पर केस दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
fighting in land despute
प्रधान के पति समेत अन्य पर मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

मारपीट में घायलों को पुलिस ने भेजवाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। थाना क्षेत्र के जंगल दशहर में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच सोमवार की देर शाम जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्रधान के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में अब्दुल रसीद पुत्र हयात मोहम्मद का आरोप है कि एक माह पूर्व राजिया खातून पत्नी रज्जाक हुसैन को राजस्व कर्मियों ने पट्टे की जमीन देकर कब्जा दिलाया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के हकीमुल्लाह पुत्र चौकीदार, मोहिल उर्फ सदरे आलम पुत्र हकीमुल्लाह, अबरार, सज्जाद पुत्रगण इबारत हुसेन, रियाजुल्लाह, सदरे आलम, जगलाल, इरफान हुसैन पुत्रगण अज्ञात अन्य चार लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर घर पर पहुंच गए। उक्त लोग गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

मारपीट में अख्तर हुसैन, मोहम्मद सउद, मोहम्मद अयूब, साजिदा खातून, दाउद तथा रिश्तेदारी में आए मोहम्मद समीम, अख्तर हुसेन, शरीफुन्निशा समेत आठ लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि मामले में उक्त आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर सभी घायलों को दवा उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान पति हकीमुल्लाह ने बताया कि उनका लड़का मोहिल उर्फ सादरे आलम झगड़ा का बीच-बचाव करने पहुंच गया था। जहां पर उन लोगों को भी चोटें आई हैं। इसकी वजह से विपक्षी ने उन पर भी केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed