फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, two injured

प्रधान समर्थक और ग्रामीण भिडे़, दो घायल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

Mon, 07 Sep 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, two injured
प्रधान समर्थक और ग्रामीण भिडे़, दो घायल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के बंधुपुर में रविवार की देर रात इंटरलॉकिंग मरम्मत कार्य को रुकवाने पहुंचे ग्रामीणों और प्रधान समर्थकों के साथ मारपीट हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा।
बंधुपुर निवासी सादिक अली समेत कुछ ग्रामीणों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने समेत अन्य आरोप लगाते हुए डीएम को शपथ पत्र दिया था। डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर आख्या तलब की थी। जांच टीम की जांच में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। डीएम ने 30 जून को प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक पॉवर सीज कर दिया था। जबकि पंचायत सचिव इंद्रेश यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सादिक अली और अन्य का आरोप है कि ग्राम कटलहवा में इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ कर पुन: नीचे गिट्टी आदि डालकर मरम्मत कराकर उसे दोबारा जांच में क्लीन चिट दिलाने के उद्देश्य से रविवार की देर रात को ग्राम प्रधान मजदूरों के साथ पहुंचे। इंटरलॉकिंग सड़क को उजाड़ना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ पहुंच कर कार्य को रुकवाया गया। इसी बीच ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ जाने पर मारपीट हो गई। जिसमें ग्रामीण तुलसीराम और हीरालाल घायल हो गए। विवाद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विवाद पर आमादा लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस मौके से फावड़ा आदि को कब्जे में ले लिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं प्रधान पुत्र रामवेलास ने दूसरे पक्ष पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष के 17 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed