फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, four injured

कटहल तोड़ने में चले ईंट-पत्थर, चार घायल

Sat, 01 Aug 2020 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, four injured
कटहल तोड़ने में चले ईंट-पत्थर, चार घायल
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के 20 लोगों पर बलवा, मारपीट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सेवहां बाबू गांव में शनिवार को कटहल तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोगों को चोटें आई। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सांथा ले गए।

सेवहा बाबू गांव निवासी तारकेश्वर सिंह और महेंद्र सिंह के बीच पहले से विवाद है। शनिवार को कटहल तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। उसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि कटहल तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए हैं। तारकेश्वर की तहरीर पर महेेंद्र सिंह पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जबकि महेंद्र पक्ष की तहरीर पर तारकेश्वर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed