फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight between two parties, six injured including a disabled couple

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, दिव्यांग दंपती समेत छह घायल

Thu, 10 Jul 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, six injured including a disabled couple
मारपीट के दौरान घायल दिव्यांग कंचना देवी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जसरौली भैसही गांव में वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दिव्यांग दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर गांव के 9 लोगों के खिलाफ बलवा तथा अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जसरौली भैसही गांव निवासी निशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के अनिल मौर्य उसके घर खेत जुताई का पैसा लेने आया था। बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान गांव का कृति प्रकाश बोलेरो लेकर पहुंचा। वाहन निकलने की जगह होने के बावजूद गाली देने लगा। एतराज करने पर कृति प्रकाश अपने परिजन को बुला लाया। लाठी-डंडे से लैस होकर विपक्षी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने उनकी दिव्यांग पत्नी कंचना देवी जो बरामदे में बैठी थी, उसके ऊपर लाठी, डंडे, रॉड से एकराय होकर हमला करके घायल कर दिया, जिससे कंचना देवी बेहोश हो गई। बचाव करने के लिए जब मैं पहुंचा तो मेरे साथ ही सतीश, अनिल, तारा देवी व निकित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार उक्त लोग इससे पूर्व भी चार बार घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक, राजनाथ, कृति प्रकाश, अखिलेश यादव, जयप्रकाश उर्फ गोलू, पूजा यादव, सुनील यादव, सुधीर यादव व कुसुमलता के खिलाफ केस दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed