{"_id":"671a81a8a5a1bbe8b30912b7","slug":"fight-between-two-parties-over-breaking-a-bicycle-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122778-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइकिल तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइकिल तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पूर्वी माली टोला मोहल्ला में साइकिल तोड़ने पर डांटने पर मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता शबनम खातून ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। 23 अक्तूबर को वह न्यायालय का काम समाप्त करके देर शाम को घर पहुंचीं। आरोप है कि पड़ोस के मोहम्मद कलीम के बच्चे ने उनकी बहन के लड़के की साइकिल तोड़ दी। इसी बात को लेकर उनकी मां बच्चों को डाटने लगीं। इसी बात को लेकर मोहम्मद कलीम, उनकी पत्नी, साली, बहन, मां, मोहम्मद अहमद, हलीम, असलम व कलीम के सगे संबंधी दरवाजे पर चढ़कर गालियां दे रहे थे।
वह चैनल बंद करके अंदर जाने लगी। इतने में कलीम ने ललकार कर घर में घुसकर मारने के लिए कहा। जिस पर उक्त लोग चैनल खोलकर घर में घुसकर मां का बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर मारने लगे। बीच-बचाव में आने पर सभी को काफी मारापीटा। तहरीर देकर वह घर चली गईं तो विपक्षी रात में घर पर चढ़कर गालियां दे रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।