{"_id":"65da3bd5d2de03e961047af4","slug":"fight-between-two-parties-in-old-rivalry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110282-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट
Sun, 25 Feb 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र स्थित करमाकला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले में चार आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
एसओ बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि एक पक्ष के बुद्धू ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को शाम चार बजे घर के बगल में अपने ससुराल में रहने वाले पट्टीदार रिंकू यादव व उनकी पत्नी ऊषा पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा कर रहे थे। समझाने बुझाने जाने पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा से मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना में उनका सिर फूट गया और काफी चोटें आई। इसके बाद भी विपक्षी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। वहींं, दूसरे पक्ष के रिंकू ने प्रार्थना पत्र में दूसरे पक्ष के विरूद्ध उपरोक्त आरोप मढ़ा। जिसके आधार पर आरोपी गुड्डू एवं बुद्दू के विरूद्ध तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है।
एसओ ने बताया कि मामले में पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर उक्त आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में घायल को मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए पुलिस निगरानी में रवाना कर दिया गया है।