{"_id":"65de3679e6596630ac06d817","slug":"fight-between-two-parties-in-minor-dispute-case-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110467-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार पर केस
Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उड़सरा गांव में सोमवार की देर शाम मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि इंद्रजीत निवासी उडसरा ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 26 फरवरी को समय लगभग रात 08:00 बजे उनके गांव के रामवृक्ष, अंकुश, मनीष, अमरनाथ छोटी सी बात को लेकर हुई कहासुनी में उनको गाली देने लगे।
गाली देने से मना करने पर लात घूंसा और लाठी डंडा से मारने लगे। घटता देखकर बचाव में आए लोगों को भी लाठी डंडा से मारते हुए जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
गाली देने से मना करने पर लात घूंसा और लाठी डंडा से मारने लगे। घटता देखकर बचाव में आए लोगों को भी लाठी डंडा से मारते हुए जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन