{"_id":"671d26e230eba85f7c025d7f","slug":"fight-between-two-parties-in-dispute-over-possession-of-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122853-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकान कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकान कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Sat, 26 Oct 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के हुजुरा सुहावां गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के हुजुरा सुहांवा गांव में मकान कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
हुजुरा सुहांवा गांव निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत में बताया कि उनके पिता शमशुल हक दूसरी शादी करके बस्ती में रह रहे हैं। वह अपनी तीन बहनों के साथ पैतृक मकान में रहते हैं। परिवार के बिना जानकारी के गांव के मजीबुल्लाह ने पिता से मकान खरीद लिया। 18 अक्तूबर को वह शिक्षण कार्य के लिए अपने स्कूल करमा खान गए थे। उसी बीच गांव के मजीबुल्लाह, मेराजुन्निशा उर्फ राजुन, सरीकुन्निशा उर्फ फुग्गी, मोहम्मद युसूफ, सलमा खातून, नशीमा खातून मकान को कब्जा करने की नीयत से घर पर आए और घर में मौजूद बहनों को गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी।
मारपीट के घटना में बहनों को काफी चोट आई। जानकारी होने पर घर आकर यूपी 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस आई तो विपक्षी वहां से फरार हो गए। पूरी घटना की वीडियो उनके पास मौजूद है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।