{"_id":"6a270d31a1cd1301d70a2b54","slug":"fight-between-two-parties-fir-against-four-khalilabad-news-c-208-1-deo1032-184029-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी
Tue, 09 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। भगवानपुर तिवारी गांव में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सविता देवी पत्नी मनोज चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भसुर राजकुमार चौहान व अन्य लोग पुरानी रंजिश के चलते रात में उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके पति मनोज चौहान भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष की आरती (18) ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्हें पूरी रात थाने के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
बाद में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि सविता देवी की तहरीर पर राजकुमार चौहान, सुमित्रा देवी, आरती देवी और रवि कुमार पर मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद