फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fifty thousand rupees were swindled by promising to send the victim abroad.

Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे 50 हजार

Sat, 20 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees were swindled by promising to send the victim abroad.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बारीगांव के अनिल को विदेश भेजने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए अपने प्रार्थना पत्र में अनिल ने बताया कि वह कुशल राजगीर हैं। आय का स्रोत बढ़ाने के लिए एक व्यक्ति से बात हुई। उसने धनबाद झारखंड का एक पता दिया। 12 अक्तूबर को वहां पहुंचा तो बताया गया कि उसे जार्डन भेजा जाएगा। इसमें 50,000 रुपये खर्च आएगा। कार्यालय में लगे बैंक के फोन पे स्कैनर पर 20,000 रुपये उनसे लिया गया। इसके बाद 16 अक्तूबर को 29,800 रुपये फोन पे से लेकर एक टिकट दिल्ली से दुबई और दुबई से अमन का दिया गया। टिकट लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां पर तैनात एयरपोर्ट कर्मचारी ने बताया कि टिकट फर्जी है। जो फोन नंबर उनको दिया गया था वह भी अब बंद है। आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर उनके साथ जाल फरेब कर ठगी की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फोन पे के स्कैनर धारक अज्ञात एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed