फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fiance broke the marriage for more dowry, obscene photo went viral

Sant Kabir Nagar News: ज्यादा दहेज के लिए मंगेतर ने तोड़ी शादी, अश्लील फोटो वायरल की

Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fiance broke the marriage for more dowry, obscene photo went viral
- महुली क्षेत्र की निवासी है पीड़िता, एसपी के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एक युवक ने फेसबुक पर महुली क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से दोस्ती की। शादी करने का वादा भी किया। परिजनों की सहमति के बाद जब मंगेतर को कम दहेज मिलने का अंदेशा हुआ तो उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया। साथ ही युवती की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने एसपी से आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मां-बेटा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली, जानमाल की धमकी देने व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
एसपी को दिए गए शिकायत पत्र में महुली थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि कुशीनगर जनपद निवासी प्रीतम से फेसबुक पर दोस्ती हुई। एक ही बिरादरी होने की वजह से विवाह के लिए दोनों के परिवार तैयार हो गए। पीड़िता के मुताबिक परिजन प्रीतम के घर बातचीत करने पहुंचे। जिसमें उपहार स्वरूप पांच लाख नकद, छह अंगूठी, सोने की चेन देने की बात पर विवाह तय हो गया। सगाई में युवक को एक लाख बीस हजार रुपये नकद और ऑनलाइन के माध्यम से चार लाख रुपया भेजा गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि अब मंगेतर प्रीतम के परिजन उसके परिजनों से फोन कर अतिरिक्त एक लाख रुपये की मांग बार-बार करने लगे। इतना ही नहीं युवती की आईडी हैक कर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते युवती का सम्मान धुमिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक वह किराए के मकान में खलीलाबाद में रहती है। 26 जनवरी की दोपहर में पहुंचकर एक लाख रुपये की मांग का दबाव बना रहा था। जब उसने एतराज किया तो युवक ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसपी ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

तहरीर के आधार पर मंगेतर प्रीतम व उसकी मां सुनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। - केशवनाथ, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed