{"_id":"6990d931bd106f32ff033c98","slug":"fever-is-breaking-the-body-increased-complaints-of-sore-throat-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146017-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदन तोड़ रहा बुखार, गले में खराश की बढ़ी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदन तोड़ रहा बुखार, गले में खराश की बढ़ी शिकायत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों का न केवल बदन तोड़ रहा है, बल्कि गले में खराश की शिकायत भी की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार 1140 मरीज उपचार के लिए आए थे। इसमें 150 से अधिक मरीज बुखार के थे। चिकित्सक इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के समय यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे मौसम में संक्रामक बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। वायरल संक्रमण की चपेट में न सिर्फ युवा आ रहे हैं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। सभी इस बुखार से पीड़ित हैं। दवा लेने के बाद भी यह बुखार उतर नहीं रहा है।
यह बुखार जाने में कम से कम 8 से 10 दिन का समय ले रहा है। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि ठंडे खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। संवाद