फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Festival is near...there are no arrangements to remove darkness in the localities

Sant Kabir Nagar News: त्योहार नजदीक... मोहल्लों में अंधेरा दूर करने के इंतजाम नहीं

Sun, 22 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Festival is near...there are no arrangements to remove darkness in the localities
- शहर में दशहरा और दीवाली पर बढ़ेगी भीड़
विज्ञापन

- मैलानी, सरौली, गांधीनगर, गौसपुर आदि क्षेत्रों में नहीं लगीं स्ट्रीट लाइटें
- डीएम ने त्योहार को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्योहारी सीजन नजदीक आ रहे हैं और शहर में भीड़ बढ़ने वाली है, ऐसे में सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। कारण यह है कि शहर के मैलानी, सरौली, गांधीनगर, गौसपुर आदि क्षेत्रों में शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। डीएम ने त्योहार को देखते हुए अंधेरे वाले क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए नगर पालिका प्रशासन को दिए थे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अब भी उदासीन बना हुआ है। ऐसे में जब दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर शहर में भीड़ बढ़ेगी तो सुरक्षा की चिंता बढ़ जाएगी। खासकर महिलाओं की सुरक्षा की चिंता बनी रहेगी।



मैलानी से राजकीय बालिका महाविद्यालय मार्ग पर रहता है अंधेरा
मैलानी से होकर राजकीय बालिका महाविद्यालय को जाने वाले मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा छाया रहता है। यहां अभी तक पालिका प्रशासन ने लाइटें नहीं लगवाई हैं, जबकि इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लाेगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन


सरौली मोहल्ले की गलियों में नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें
शहर के सरौली की गलियों में भी शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे मोहल्ले में आने-जाने वालों के साथ ही राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। त्योहार के समय यहां भीड़भाड़ बढ़ जाती है, ऐसे में यदि लाइटें नहीं लगी तो सुरक्षा के लिए खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर के मोड़ पर ही रहता है अंधेरा
शहर के गांधीनगर के मोड पर लाइटें नहीं लगाई गई हैं, जिसके कारण शाम होते ही लोगों अंधेरे में जाने को मजूबर हैं। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। शाम होने के बाद लोगों को सुरक्षा की चिंता सताने लगती है।


त्योहार के मद्देनजर शहर में पथ प्रकाश दुरुस्त करने की तैयारी है। जल्द ही जहां अंधेरा रहता है, वहां लाइटें लगा दी जाएंगी। जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाएं।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed