{"_id":"578bcbbc4f1c1b9032c4b8cc","slug":"feeder-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेसरहा फीडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेसरहा फीडर में लगी आग
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा फीडर में शनिवार देर रात में आग लग जाने से बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। फीडर से सप्लाई ठप हाने के कारण संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हो गए हैं। हालांकि विद्युत विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल कराने के लिए काम में जुटे हुए है।
खेसरहा फीडर के अवर अभियंता गणेश मिश्र ने बताया कि शनिवार रात लगभग दो बजे फीडर में अचानक आग लग गई। फीडर पर मौजूद कर्मियों ने फायर टूल्स के माध्यम से आग बुझाने का काफी प्रयास किया पर आग बुझ न सकी। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग बुझाई। उन्होंने बताया कि फीडर में लगी मशीन पुरानी होने व ओवर लोड के चलते गर्म हो गए थे। जिसके कारण से आग लगी। मकैनिक को बुलाया गया है उसके आते ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा और आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आपूर्ति बहाली के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश की जा रही है।
फीडर में अाग लगने से संतकबीर नगर के धौरहरा, पउनी, राजेडीहां, सौरहां, बजही, फेउसा, सुकरौली, खजुरी, चवंरही, रजउर, कुसम्हा, बंजरिया, इमिलिया, खजुरकोल, सोंहसा, छिबरा, धर्मसिंहवा, सिंकरी, पाखापार, बढय़ा, सेवाइचपार, बरगदवा, मेंहदूपार, देउरा, पसाई, गोंइठहां, निधुरी, परसा शुक्ल, लेदवा सहित क्षेत्र के 100 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं।