फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fear of murder after kidnapping and rape of daughter, case registered

बेटी का अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका, केस दर्ज

Thu, 07 Jan 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fear of murder after kidnapping and rape of daughter, case registered
बेटी का अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका, केस दर्ज
विज्ञापन

बखिरा। घर से 20 दिन पूर्व लापता हुई युवती का अब तक पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करके हत्या कर देने की आशंका जाहिर की। इस काम में आरोपी के भाई और मां पर भी मदद करने का आरोप मढ़ा। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पीड़ित पिता का आरोप है उसकी 20 वर्षीय बेटी 18 दिसंबर 2020 की शाम छह बजे से घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसी बीच गांव में ही उसे जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक आशनाई की नीयत से उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। युवक की मां व उसके भाई ने भी मदद की।
विज्ञापन

अपहृत युवती के पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या भी कर सकता है। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपी दोनों सगे भाइयों व उसकी मां के खिलाफ साजिश रचने व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed