फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fear of HMPV...No system for testing in the district

Sant Kabir Nagar News: एचएमपीवी का खौफ...जिले में जांच की व्यवस्था नहीं

Mon, 13 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fear of HMPV...No system for testing in the district
जिला अस्पताल की पैथॉलोजी में हो रही खून की जांच।
संतकबीरनगर। देश के बाद अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस) ने दस्तक दे दी है। लखनऊ सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में 15 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में जिले में भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

फिलहाल अभी इस तरह का कोई केस जिले में नहीं आया है। अगर आता है तो जांच की कोई सुविधा नहीं है और सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजना विभाग की मजबूरी है। तमाम लोगों का लखनऊ आवागमन होता है। लेकिन जिले में इसकी जांच तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

न ही अभी तक संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एचएमपीवी को लेकर अलर्ट जारी पहले ही किया जा चुका है। जिले में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जिले में जांच तक की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि जागरूकता को लेकर कोई प्रचार-प्रसार भी नहीं हो रहा है। वायरस के लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के बताए गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर सीएचसी तक ऐसे लक्षणों वाले तमाम मरीज आ रहे हैं। ऐसे में पता लगाना मुश्किल होगा कि कौन सा मरीज इस वायरस से ग्रसित है।

इसके अलावा जिले में अलग से वार्ड भी नहीं बनाया गया है। जहां संभावित मरीज के मिलने पर आइसोलेट किया जा सके। विभाग का कहना है कि अभी तक इस तरह के कोई भी मरीज नहीं मिले हैं। अगर मिलते हैं तो उनका सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed