{"_id":"645bded8fac21cf6b4020754","slug":"father-son-died-in-a-road-accident-chaos-in-the-village-khalilabad-news-c-7-1-160347-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, गांव में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, गांव में कोहराम
Wed, 10 May 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र की मौत की जानकारी मिलने के बाद दरवाजे पर पहुंचे लोग।
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सिसवा फतउल्लाह गांव निवासी बाप-बेटे की गोरखपुर के सहजनवां के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मच गया। दोनों की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है।
सिसवा फतउल्लाह गांव के मौलाना असलम मजाहिरी (55) अपने बेटे मोहम्मद सुफियान (19) के साथ बाइक पर गोरखपुर किसी कार्य से जा रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे हाईवे पर सहजनवां पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। मौलाना असलम मजाहिरी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा मोहम्मद सुफियान 19 वर्ष को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर किया।
लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाप-बेटे की मौत की खबर से पूरा गांव सदमे में आ गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौलाना असलम मजाहिरी के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। इनके परिवार में बड़ा बेटा मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद साकिब, बेटी आसमा, सायमा, आयशा हैं।