{"_id":"60a944d38ebc3e34fb488a35","slug":"father-and-daughter-died-in-accident-khalilabad-news-gkp3954568171","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला, दोनों की मौत के बाद नाराज भीड़ ने फूंक दिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला, दोनों की मौत के बाद नाराज भीड़ ने फूंक दिया ट्रक
Sun, 23 May 2021 04:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 04:08 PM IST
सार
करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा धनघटा-खलीलाबाद मार्ग। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर हटवाया जाम।
विज्ञापन
धू-धू कर जलता ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी से 100 मीटर उत्तर शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी बेटी की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय पिता की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। जिससे नाराज भीड़ ने ट्रक को फूंक दिया और मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटवाया। जबकि फायर ब्रिगेड ने ट्रक में लगी आग बुझाई।
जानकारी के मुताबिक, महुली क्षेत्र के गिठनी निवासी 45 वर्षीय मिठाईलाल उर्फ मिट्ठू अग्रहरि सोने-चांदी और बर्तन की दुकान अपने गांव के चौराहे पर चलाते हैं। वह परिवार के साथ खलीलाबाद में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। खलीलाबाद से बाइक से रोज गिठनी आते-जाते हैं।
शनिवार की रात सवा आठ बजे के करीब मिठाईलाल अग्रहरि अपनी 17 वर्षीय बेटी तन्नू के साथ बाइक से गिठनी से खलीलाबाद जा रहे थे। अभी वह तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे नौरंगिया की ओर बढ़े थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार बाप-बेटी सड़क पर गिरे और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।
विज्ञापन
हादसे में बेटी तन्नू के चीथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता मिठाईलाल बुरी तरह से घायल हो गए। मिठाई लाल के पैर के घुटने के नीचे ट्रक का पहिया गुजर जाने से दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान वंशीलाल चौधरी के अनुसार जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मिठाईलाल की भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला।

घटना के करीब दस मिनट बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और भीड़ का गुस्सा देखकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। भीड़ का गुस्सा फूट गया और लोग ट्रक को फूंक दिए। इसके बाद धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना के बाद कोतवाल काफी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और जल रहे ट्रक को बुझाई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगने से आवागमन पूूरी तरफ बाधित रहा। गिठनी के पूर्व प्रधान राजकुमार गौतम ने बताया कि घायल मिठाईलाल अग्रहरि की तीन बेटियां और एक बेटा है।
मृतक बेटी तन्नू दूसरे नंबर की बेटी थी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि हादसे में गिठनी निवासी मिठाई लाल अग्रहरि की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय जबकि उनकी बेटी तन्नू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों ने ट्रक को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझवा दी गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक फूंकने के मामले में भी अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।