{"_id":"68b5dc202d9a6701e5053072","slug":"fast-food-is-making-children-weak-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137786-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फास्टफूड से कमजोर हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फास्टफूड से कमजोर हो रहे बच्चे
Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। आजकल बच्चों की पहली पसंद नूडल्स, कॉफी, मैक्रोनी, ब्रेड सहित अन्य जंक फूड बन चुके हैं। इन्हें नियमित खाने से बच्चे कमजोरी का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने अभिभावकों को नाश्ते में हेल्दी खाना देने की सलाह दी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब तीन मरीज बुखार, उल्टी और दस्त से परेशान मिले।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे विजय ने डॉक्टर को बताया कि बेटे आयुष को बुखार आ रहा है और दस्त हो रहे हैं। बताया कि बेटा हरी सब्जियां, दूध, दही और चने नहीं खाता है। वह चाउमीन और नूडल्स खाना ज्यादा पसंद करता है औ अनाज से अधिक इन्हें प्राथमिकता देता है। डॉक्टर ने बताया कि फास्ट फूड की वजह से बच्चे का शरीर कमजोर हो रहा है। ऐसे कई और बच्चों के अभिभावक भी ओपीडी में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा और जांच कराने पर पेट में संक्रमण मिला। बच्चा जंक फूड की मांग करता है और नहीं देने पर रोने लगता है। डॉक्टर ने बताया कि प्यार से उसे पौष्टिक आहार ही दें ताकि बच्चे का शरीर मजबूत हो सके।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि सुबह नाश्ते में चने, दलिया, पोहा, दूध से बनी सामग्री दें। जंक फूड से जितनी दूरी बना लें, उतना ही अच्छा है। यह लीवर पर असर डालता है। आगे चलकर यह काफी नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन
बुखार और पेट रोगियों की संख्या बढ़ी : सोमवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में लंबी लाइन लगी थी। ओपीडी में 1400 से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 300 मरीज बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी के शिकार थे। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक रही। दवा वितरण काउंटर में भी मरीजों की लंबी लाइन रही।