फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers with special Off Center: Ashok

केंद्र सरकार किसानों की हितैशी : अशोक 

Fri, 13 Jan 2017 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 13 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers with special Off Center: Ashok
किसान मोर्चा के सम्मेलन में बोलते वक्‍ता। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन शुक्रवार को पुराने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछला बजट किसानों को समर्पित रहा। किसानों की आय दो गुना करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। भाजपा ही किसानों की हित चिंतक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने नोटबंदी कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसका लाभ आने वाले समय में किसानों के साथ आम जन को मिलेगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। राहुल गांधी किसान यात्रा करते हैं, लेकिन जब उनकी सरकार थी तो उन्हें किसानों की याद नहीं आई। सपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सपा पारिवारिक विवाद में उलझी है। भ्रष्टाचार से एकत्र किए गए धन के बंटवारे को लेकर ही यह विवाद है। साथ ही सपा सरकार की विफलता से ध्यान हटाने के लिए नौटंकी की जा रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सबकुछ जानती है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


केंद्र मेें मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जहां खाद के दाम कम हुए वहीं किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत हुई। इसमें किसानों को उनकी फसल के क्षति का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाए। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, संयोजक कमला सिंह, बबलू सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राम प्रकाश राय, गुलाब यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विवेकानंद वर्मा, मोहित पांडेय, सतविंदर पाल सिंह जज्जी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed