फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers were provided with information on modern technology.

Sant Kabir Nagar News: किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी

Thu, 24 Sep 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers were provided with information on modern technology.
यूपी एग्रीज परियेाजना के तहत धान की खेती का निरीक्षण करते विशेषज्ञ-स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कृषि एवं मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न गतिविधियों का लखनऊ से आई टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। विकास खंड बघौली एवं सांथा के चयनित ग्रामों में कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर धान के आधुनिक उत्पादन तकनीक, कृषि प्रदर्शन क्षेत्रों एवं मत्स्य गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान किसानों एवं मत्स्य कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं खेत स्तर पर अपनाई जा रही तकनीक की जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। लखनऊ से आई सोशल सेफगार्ड विशेषज्ञ डॉ. रचना सरकार ने परियोजना अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ बैठक कर परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक समावेशन तथा कृषि एवं मत्स्य क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के बाद विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा चयनित ग्रामों का स्थलीय भ्रमण किया गया। बघौली के काटा मानसिंह ग्राम में छह किसानों द्वारा लगभग चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विधि से की गई धान की सीधी बुआई का निरीक्षण किया। टीम ने खेतों में फसल की स्थिति, बुआई तकनीक, जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण एवं अन्य कृषि प्रबंधन गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed