फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers were given information on advanced farming techniques.

Sant Kabir Nagar News: किसानों को उन्नत खेती की दी जानकारी

Thu, 08 Jan 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers were given information on advanced farming techniques.
सेमरियावां ब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी में मौजूद किसान-संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को रबी कृषि निवेश मेला के तहत गोष्ठी हुई। कृषि विभाग की ओर से कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ बताए गए। मेले का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, कृषि निवेश की उपलब्धता, विभागीय योजनाओं, अनुदानों, फसल सुरक्षा, कृषि यंत्रों तथा पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने किसानों को जैविक खेती पर जोर दिया। कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को पृथक कर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाएं, जिससे पैदावार अच्छी होगी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. देवेश कुमार व डाॅ. तरूण ने फसलों की बीमा के बारे में जानकारी दी। किसानों को उन्नत गुणवत्ता युक्त बीज का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय ने किसानों को खेती में आने वाली कठिनाइयों के निस्तारण के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, भाजपा जिला मंत्री अनिल कुमार पांडेय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, शेषमणि वर्मा, सतोंष पांडेय, टीएसी संजय प्रजापति, अमन कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed