{"_id":"658c61b92f02b2e15f00bbc9","slug":"farmers-told-about-framing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7388-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों को खेती करने के तरीके बताए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों को खेती करने के तरीके बताए गए
Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है -
सांथा ब्लॉक पर किसान मेले का आयोजन हुआ संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बुधवार को सांथा ब्लाॅक मुख्यालय में कृषि विभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर खेती के गुर बताए गए।
किसान मेले का उद्घाटन प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय किया। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं हैं। उन्होंने किसानों को खेती की नई तकनीकी और कम लागत में ज्यादा पैदावार के तरीके बताए। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
बताया कि किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर विशेष छूट देकर, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारी जा रही है। मेले का उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी बसंत चौधरी ने कहा कि फसल बीमा के तहत किसी कारण से खेत में फसल नहीं पैदा हुई तो फसल मुआवजा पाने के हकदार होंगे। उन्होंने कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। कहा कि केले की खेती करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन देवीप्रसाद शुक्ला, एडीओ कृषि राधेश्याम मिश्रा, एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, अरविंद सिंह, मुहम्मद आरिफ, मंसूर अहमद, प्रमोद यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।