फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers should do farming by taking information about new technology: DM

किसान नवीन तकनीकी की जानकारी लेकर करें खेती : डीएम

Thu, 29 Sep 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do farming by taking information about new technology: DM
विकास भवन परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में लगे स्टाॅल का अवलोकन करते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
किसान नवीन तकनीकी की जानकारी लेकर करें खेती : डीएम
विज्ञापन

किसान गोष्ठी, खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व मेले का किया उद्घाटन
संतकबीरनगर। विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने किसान गोष्ठी, खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि मेले में नवीन तकनीकी की जानकारी लेकर खेती करें, इससे निश्चित रूप से लाभ होगा।
डीएम ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान है। किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों की देन है कि भारत 1.25 करोड़ से ज्यादा की जनता को अन्न उपलब्ध कराने में सक्षम हो गया है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन का उद्देश्य यह है कि किसान दूरदराज से आए और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही नवीन तकनीकी जनकारी लें और खेत में उसे प्रयोग करें। साथ ही विभिन्न विभागों एवं निजी बीज एवं उर्वरक कंपनियों द्वारा जो स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है, किसान उसका भी अवलोकन करें। वहां से भी अपनी खेती के लिए उपयोगी जानकारी लेकर जाएं और जो किसान मेले में नहीं आ सके हैं, उन्हें भी योजनाओं एवं तकनीकी की जानकारी दें, ताकि वह भी खेती को और अच्छे ढंग से कर सकें। डीएम ने उद्यान विभाग के विभिन्न सब्जियों के नि:शुल्क शंकर बीजों का वितरण किया। किसान मेला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों में संचालित कृषक हित से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश, प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय, उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी संतोष दुबे, अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर पांडेय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद बहादुर सिंह, आयुक्त सहायक निबंधक हरि प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कल होगी गोष्ठी
संतकबीरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सरयू नहर कॉलोनी में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सुबह 11 बजे से गोष्ठी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने बताया कि गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा की जाएगी और 17 अक्तूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed