फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers kept running but could not sell paddy.

Sant Kabir Nagar News: दौड़ते रहे किसान, नहीं बेच पाए धान

Sun, 25 Jan 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept running but could not sell paddy.
धनघटा। धान क्रय केंद्र के प्रभारियों के मनमाना रवैया किसानों पर भारी पड़ रहा है। जिले का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण धान खरीद बंद कर दी गई। जबकि धान बेचने वाले किसानों भीड़ लग रही है। किसानों का कहना है कि दो महीने से धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर दौड़ लगा रहे हैं लेकिन केंद्र प्रभारी आनाकानी करके टाल दे रहे हैं।
विज्ञापन

धनघटा तहसील क्षेत्र में धान खरीद की जिम्मेदारी पांच केंद्रों को दी गई है। सर्वाधिक किसान हाट शाखा क्रय केंद्र धनघटा से जुड़े हैं। इस केंद्र पर दो सबसेंटर संचालित होते हैं। दोनों सेंटर पर अब तक करीब 26000 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जबकि सौ से अधिक किसान अब भी धान बेचने के लिए परेशान हैं। शनिवार को धान बेचने केंद्र पर पहुंचे किसान कुशहर, रघुवंश, रामजी, अजय कुमार आदि का कहना था कि पहले खतौनी का सत्यापन कराने में परेशानी हुई। अब तौल कराने के लिए दौड़-भाग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद आज और कल कह करके यहां से वापस भेज दिया जाता है। किसानों का कहना था कि अभी भी तमाम किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। जबकि बताया जा रहा है कि केंद्र पर 26000 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी। किसानों ने कहा कि इसमें व्यापारियों का धान अधिक मात्रा में खरीदा गया है। किसान अपना उपज बेचने के लिए परेशान है। दूसरी तरफ केंद्र प्रभारी धान खरीद करने से यह कहकर हाथ खड़ा कर दिए हैं कि इस बार जिले का लक्ष्य 50,000 क्विंटल था। लक्ष्य पूरा हो गया है। लक्ष्य बढ़ेगा तो आगे खरीद की जाएगी। केंद्र प्रभारी अभय श्रीवास्तव का कहना है कि जितनी भी खरीद की गई है, सब किसानों से की गई है। कुछ लोगों का धान बाकी है। लक्ष्य बढ़ने के बाद उनका भी धान खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed