{"_id":"6743a23aa6e5dfb9bd0ce554","slug":"farmers-gathered-on-receiving-information-of-fertilizer-long-queue-remained-till-evening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124356-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद मिलने की सूचना पर उमड़े किसान, शाम तक रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद मिलने की सूचना पर उमड़े किसान, शाम तक रही लंबी लाइन
Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मैलानी स्थित डीघा साधन सहकारी समिति पर रविवार को खाद मिलने की सूचना पर किसानों की भीड़ लग गई। इस दौरान एक-एक कर किसानों को खाद वितरित की गई। कुछ किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिला तो वह निराश होकर लौट गए।
जिले में खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है। समितियों पर खाद पहुंच तो रही है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है। 200 बोरी खाद आ रही है तो उसे लेने वाले 300 से अधिक किसान पहुंच जा रहे हैं। जिन्हें खाद नहीं मिल रहा है वो लोग निराश होकर लौट जा रहे हैं।
रविवार को मैलानी स्थित डीघा साधन सहकारी समिति पर खाद मिलने की सूचना पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद समिति के लोगों ने कतार लगवाकर खाद वितरित किया।
विज्ञापन
किसान जयकरन, बालेंद्र ने बताया कि उन्हें तीन बोरी खाद की जरूरत थी लेकिन सिर्फ एक ही बोरी खाद दी गई है। इसी तरह से अन्य किसानों ने कहा कि जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है, जो मिला है उसी से काम चलाया जाएगा। बताया गया है कि खाद आने वाला है उसके बाद ले जाइएगा।ं