फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers' faces blossomed due to rain, crop got life

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी

Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to rain, crop got life
बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

किसानों ने किया खेतों का रुख, धान की रोपाई में आई तेजी
दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से धान समेत अन्य फसल को संजीवनी मिल गई है। किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।
बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसान रामकरन, कैलाश आदि का कहना है कि बारिश फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। बारिश न होने से धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। सिंचाई के लिए रकम खर्च करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के बगही के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। आगामी दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार पानी चलाकर धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय किसान उमाशंकर यादव, चंद्रभान चौधरी, हीरा यादव, श्रीराम यादव, जयप्रकाश यादव, बैजनाथ यादव, मकसूदन तिवारी ने कहा कि पानी चलाकर धान की रोपाई इस आशा के साथ की गई थी बारिश होगी, लेकिन लंबे समय तक बारिश न होने से चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। सूखे की आशंका के बीच हुई इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की थी, वह रोपाई सकते हैं।
...
जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल
रुक-रुक कर हुई बारिश से खलीलाबाद कस्बे सहित विभिन्न बाजार में जलभराव हो गया। सड़कें कीचड़ से सन गईं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। मेंहदावल बाईपास के आसपास जलभराव व कीचड़ के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां पर नगर पालिका प्रशासन नाला का निर्माण करा रहा है। खोदी गई मिट्टी सड़क के किनारे छोड़ दी गई है। बारिश के कारण मिट्टी सड़क पर पसर गई है। अंसार टोला, बंजरिया मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में कीचड़ के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। ऐसी ही स्थिति मेंहदावल, सेमरियावां, धनघटा, नाथनगर, महुली आदि क्षेत्रों की भी है।

...
विद्युत तार पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
बारिश के बीच खलीलाबाद कस्बे में डाक बंगला के पास विद्युत तार पर पेड़ गिर गया। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश थमने के बाद पेड़ की डालियों को काटकर हटाया गया। शाम को आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed