{"_id":"5dbb18168ebc3e01542f9995","slug":"farmer-sleep-on-roof-died-khalilabad-news-gkp327492163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
मेंहदावल में मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
छत से गिरकर किसान की मौत
- सोने के लिए छत पर जाने दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गए
- पीड़ित पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के सरफरा गांव के टोला पश्चिम पुरवा में बुधवार की रात छत से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरफरा गांव के टोला पश्चिम पुरवा निवासी 36 वर्षीय महेंद्र यादव बुधवार की रात भोजन करके छत पर सोने के लिए गए। उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर कर घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार व आसपास के ग्रामीण जुट गए। लोग आनन- फानन में घायल किसान को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों ने बताया कि महेंद्र घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। खेती से परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके दो पुत्र चार वर्षीय आदित्य व दो वर्षीय आयुष हैं। बड़ा पुत्र दिव्यांग है। मां को रोता देख कर छोटा बेटा सिर्फ निहार रहा था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सरफरा गांव के महेंद्र छत से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई है।