{"_id":"64adb458b1fc0b7511059c48","slug":"farmer-and-girl-died-due-to-lightning-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-169-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से किसान व युवती की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से किसान व युवती की मौत, एक घायल
Wed, 12 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाग में पेड़ के नीचे बैठे थे दोनों किसान, हादसे में दो बकरियों की भी गई जान
महुली थाना क्षेत्र के कोडरा गांव आई बिजली की चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में दो स्थानों पर मंगलवार को बिजली गिरने से दो किसान समेत तीन लोग घायल हो गए। इनके से एक की मौत हो गई जबकि युवती और एक किसान को अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला बाग में मंगलवार को आम के पेड़ के नीचे बैठे दो किसानों बिजली गिरने से चपेट में आ गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुघरा कला गांव निवासी 47 वर्षीय उदय राज चौहान और 60 वर्षीय पंचम चौहान गांव के बगल में स्थित आम के बाग में पेड़ के नीचे बैठे थे। उसी समय चमक के साथ गड़गड़ाहट हुई और दोनों के ऊपर बिजली गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उदय राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पंचम काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिजली के चपेट में आने से चंद्रभान की दो बकरियां भी झुलस कर मर गईं।
विज्ञापन
उधर, धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के वक्त युवती खेत में रोपाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को क्षेत्र के कोडरा गांव के सिवान में किसान अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। गांव के राम दरश की 20 वर्षीय बेटी प्रियंका भी खेत में रोपाई कर रही थी। तभी बिजली गिरने से प्रियंका उसकी चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसओ भगवान सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बाद में तहसील प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से युवती की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।