फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family beaten up after intruders barged into the house; several injured, including six women.

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर परिवार को पीटा, छह महिलाओं समेत कई घायल

Mon, 14 Sep 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Family beaten up after intruders barged into the house; several injured, including six women.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में रविवार देर शाम रंजिश में हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार से पहुंचे लोगों ने पहले पोखरे के पास गाली-गलौज करते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद गांव से कई लोगों को बुलाकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकू के साथ घर में घुस गए और परिवार के लोगों से मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मिश्रौलिया निवासी मोलहू प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा पोखरे के पास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान काजू यादव समेत कुछ लोग बोलेरो से पहुंचे। आरोप है कि बोलेरो सवार लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी और वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी गांव की ओर चले गए और करीब 15 से 20 लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों ने लाठी-डंडे, सरिया और चाकू से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट में अविनाश प्रसाद और झीनक प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई। इस मारपीट में खुशबू देवी, अनिता देवी, सुशीला देवी और रूमाली देवी को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने काजू यादव, चंद्रकेत यादव, सोनू यादव, चंदू यादव, राजभवन यादव, राजू यादव, किशन यादव, सचिन यादव, चंदन यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed