फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family attacked over old rivalry, four injured

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला, चार घायल

Sun, 28 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Family attacked over old rivalry, four injured
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा में शनिवार को पुरानी रंजिश में दबंगों ने हमला कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी हैंसर बाजार के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बेलमा गांव निवासी श्यामबोध का लड़का 24 वर्षीय राम आशीष सुबह शौच कर घर लौट रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने राम आशीष को घेर लिया और लाठी, डंडे, बैट, बाइक के शॉकर से प्रहार कर दिया। बीच-बचाव करने आई राम आशीष की मां इंदला देवी, बहन नीलम व सोनाली को भी दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने राम आशीष व नीलम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed