फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family attacked after going to report a theft; FIR registered against seven people.

Sant Kabir Nagar News: चोरी की शिकायत लेकर गए परिवार पर हमला, सात के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Family attacked after going to report a theft; FIR registered against seven people.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में चोरी की शिकायत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन

महादेवा गांव निवासी सुनील ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन अप्रैल की शाम करीब सात बजे गांव का राजू चोरी की नीयत से उसके घर में घुस गया। वह शादी के लिए रखे गए झुमकी, मांग टीका और मंगलसूत्र लेकर जाने लगा। इसी दौरान सुनील की बहन खुशबू ने उसे देख लिया, जिस पर वह सामान छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सुनील के अनुसार, बहन ने खेत में मौजूद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वह परिजन के साथ शिकायत करने राजू के घर पहुंचा। वहां मौजूद राजू, लालचंद, हरी, शोभा, भानू, जगई और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिया सीधा करने वाले लोहे के डाई से हमला कर दिया। हमले में सुनील, उसकी बहन खुशबू, भाई संदीप और मां राजमती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पिता गोविंद का हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे झब्बू, सीबू समेत अन्य लोगों को भी चोटें आईं। कोतवाली जयप्रकाश दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed