फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   False complaint found in Additional CMO's investigation

Sant Kabir Nagar News: अपर सीएमओ की जांच में झूठी मिली शिकायत

Wed, 27 Sep 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
False complaint found in Additional CMO's investigation
बेलहर कला में बिना रजिस्ट्रेशन निजी अस्पताल के संचालन की मिली थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर कला में चल रहे एक निजी अस्पताल पर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने की शिकायत किठिउरी निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम से की थी। एसडीएम की निर्देश पर मंगलवार को अपर सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने जांच की। इसमें शिकायत गलत पाई गई।

एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में किठिउरी निवासी देव प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया था कि बेलहर कला में एक निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं है तथा फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है। जिस पर अपर सीएमओ डाॅक्टर राम रतन ने मंगलवार को जांच की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत निराधार पाई गई। अस्पताल पर डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय कार्यरत मिले, जिस अल्ट्रासाउंड की शिकायत मिली थी वह भी गलत थी। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि अस्पताल के सामने एक मकान में अल्ट्रासाउंड मशीन रखा गई है। जिसकी मकान खुलवाकर जांच की गई, जहां अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली है। शिकायतकर्ता के जरिए गलत सूचना दी गई थी। अपर सीएमओ डॉ. राम रतन ने बताया कि शिकायतकर्ता को सीएमओ दफ्तर बुलाया गया है। इस दौरान टीम में डाॅक्टर मुबारक अली, डाॅक्टर मनीष कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed