फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Faithful descended to Jalabhishek

जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 25 Jul 2016 11:35 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 25 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Faithful descended to Jalabhishek
भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए उमड़े लगे कांवड़िए और शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
 सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात के बाद पहुंचे कांवड़ियों ने भोर से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ने लगी। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। वहीं मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


बोल बम के जयकारों के साथ सरयू, कुआनो आदि नदियों से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न मंदिरों में रविवार आधी से ही मंदिरों में पहुंचने लगा। भोर होते ही जलाभिषेक शुरू हुआ। स्थानीय श्रद्धालुआें ने तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल भर कर अभिषेक किया। मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य प्रहलाद भारती एवं ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि सावन का पहला सोमवार था।
विज्ञापन


इस कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। करीब 60 से 70 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों की मदद के लिए कमेटी के मन्ना भारती, बलदेव भारती, शिवपूजन भारती, आनंद कुमार, हनुमान भारती आदि जुटे रहे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी तामेश्वरनाथ पहुंचे और जलाभिषेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगता के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर भी काफी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा के आमी के तट पर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भंगेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।


बघौली प्रतिनिधि के अनुसार कोपिया के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह से हैंसर के हैंहेश्वरनाथ, धनघटा के दानीनाथ मंदिर और पौली के कंकड़ेश्वरनाथ और बिड़हर घाट स्थित शिव मंदिर और बेलहरकला के सेहुआनाथ शिवमंदिर, भितरी टोला स्थित शिवमंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे। सभी मंदिरों पर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की काफी संख्या में मौजूदगी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed