{"_id":"653c0ceb0c33efac3a0bcbb6","slug":"factory-worker-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4763-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत
Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर पूरब शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से मिल कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
तितौवा चौकी इंचार्ज राम अवध यादव ने बताया कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के हरैया पापर खास निवासी 47 वर्षीय जाकिर अली पुत्र आशिक अली औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में संचालित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह शुक्रवार को घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पैदल की रेलवे क्राॅसिंग से होकर खलीलाबाद स्टेशन जा रहे थे। मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से 100 मीटर पूरब ही पहुंचे थे। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को दी गई। पीड़ित भाई सरवर अली पोस्टमार्टम हाउस आए। पीड़ित भाई ने बताया कि मृतक के दो बेटी और दो बेटे है। घटना की सूचना से परिजन परेशान हैं। पोस्टमार्टम हाउस आए अन्य लोग भी गमगीन थे। संवाद