फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expressed displeasure over the slow progress of CHC construction

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Wed, 04 Jan 2023 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the slow progress of CHC construction
कलेक्ट्रेट में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संव? - फोटो : KHALILABAD
सीएचसी निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

मार्च तक एक लाख परिवारों का बनाएं आयुष्मान कार्ड : डीएम
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व उससे संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। डीएम ने विकास कार्यों, योजनाओं, टीकाकारण अभियान, आयुष्मान कार्ड की प्रगति आदि की समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पौली एवं बेलहर कला के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। निर्देश दिए इस माह में निर्माण पूर्ण कराएं।
स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की ओर से पात्रों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति के बारे में सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर से अब तक करीब 35000 कार्ड बनाए गए हैं। डीएम ने सीएमओ, डीएसओ, डीपीआरओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए आपसी समन्वयता के साथ इसमें प्रगति दर्शाते हुए मार्च 2023 तक प्रत्येक दशा में कम से कम एक लाख परिवारों का कार्ड बना दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्य प्राप्त करने कि दिशा में अभियान चलाकर प्रतिदिन कम से कम 7000 कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लाभार्थी परक योजनाओं में कोई भी पात्र महिला या पुरुष योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में प्रभारी सीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, ओएसडी बलदाऊ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed