संतकबीरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय सतीश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अलकमा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट पचदेवरा चीउटना में छापेमारी की गई। निरीक्षण के समय अफसरुद्दीन उर्फ साहब चौधरी रेस्टोरेंट संचालित करते पाए गए। रेस्टोरेंट में एक्सपायर खाद्य मसालों का भोजन तैयार करने में प्रयोग किया जा रहा था।
परिसर में अत्यधिक गंदगी थी। कार्यरत कर्मचारी का वार्षिक चिकित्सा संबंधी प्रपत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए। वेज व नॉन वेज खाद्य के बर्तन की अलग-अलग व्यवस्थाएं नहीं मिली। निर्देश दिए गए कि इसमें सुधार करें। उन्होंने बताया कि निर्देशों का अनुपालन न करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। साथ ही रेस्टोरेंट में मोनोसोडियम ग्लूटामेट अधिक मात्रा में पाया गया, परंतु उनके फूड मीनू में उसका उल्लेख नहीं पाया गया। साथ ही बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार शामिल रहे।