{"_id":"6a2862ee5591eb913d0b2b27","slug":"expensive-vegetables-have-disrupted-the-kitchen-budget-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151906-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। गर्मी और बदलते मौसम के बीच अब महंगाई ने भी आम लोगों की रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। स्थानीय बाजारों में हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सब्जियों की कीमतों में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीएमसीटी मार्ग स्थित दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर बाजार में टमाटर, खीरा, धनिया और आलू समेत अधिकांश सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं खीरा 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो बिक रहा है।
सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला हरा धनिया भी अब लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। पहले 80 रुपये किलो बिकने वाला धनिया अब 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। स्थिति यह है कि सब्जी विक्रेता ग्राहकों को मुफ्त में धनिया देना भी बंद कर चुके हैं। आलू के दामों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाला आलू 12 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है। बाघनगर बाजार के फुटकर विक्रेता संग्राम सिंह चौहान, कन्हैयालाल और सतीश कुमार ने बताया कि थोक मंडियों से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। गर्मी के कारण सब्जियां जल्दी खराब हो रही हैं और आवक भी कम है, जिससे दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब खरीद महंगी होगी तो बिक्री भी महंगी करनी पड़ेगी।
वहीं उपभोक्ता दयाराम, राम कुमार, विकास कुमार, शोएब और इकबाल ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने रसोई का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि अब 100 रुपये लेकर बाजार जाने पर थैला तक नहीं भरता। टमाटर और धनिया जैसी जरूरी सब्जियों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।