Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Exercise regularly to avoid bone diseases

Sant Kabir Nagar News: नियमित व्यायाम करें, हड्डी रोग से रहेंगे दूर

Sat, 31 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Exercise regularly to avoid bone diseases
मरीजों को परामर्श देते डाॅक्टर।
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय हड्डी दर्द से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसमें कैल्शियम की कमी बता रहे हैं और नियमित व्यायाम के साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं। अधिक वजन वाले व्यक्तियों में जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाने की वजह से समस्या आ रही है। चिकित्सक इसके बचाव व इलाज के तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता अधिक होती है। इसके लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में कैल्शियम व पोटेशियम जैसे तत्व पर्याप्त होने से मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव को समस्या कम होती है। इसके लिए दही, दूध, पालक आदि पोषक तत्वों का सेवन करें। दिन में धूप लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। सोने व जागने का समय निश्चित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 15 के करीब मरीज जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न को लेकर पहुंच रहे हैं। कई में कैल्शियम की कमी मिल रही है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द की समस्या सबसे ज्यादा है। समय पर उपचार न कराने से दर्द बढ़ जाता है। बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या होती है। इससे बचाव के लिए खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विटामिन की कमी से बुजुर्गों में ज्यादा समस्या

कैल्शियम और विटामिन की कमी से बजुर्गों व ज्यादातर महिलाओं के जोड़ों में समस्या आ रही है। कारण, जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाते हैं। जोड़ों के बीच का लिक्विड कम हो जाता है। यह समस्या अधिक वजन वाले लोगों में ज्यादा पाई जा रही है। मरीज अस्पताल समय में डॉक्टर की सलाह पर इसकी जांच करा सकते हैं।

इस तरह करें बचाव
- जोड़ों को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीएं।
- लंबे समय तक बैठने से बचें, धूप अधिक लें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- खान-पान में संयम बरतें, हरी सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed